Lock Upp 2 Finale: कब होगा शो का ग्रैंड फिनाले, अब तक कितने कंटेस्टेंट्स हुए बाहर? जानें डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Lock Upp 2 Grand Finale: मशहूर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और फैंस को इसके ग्रैंड फिनाले का बेहद बेसब्री से इंतजार है. शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर अभी से बज बनना शुरू भी हो गया है. आइए जानते हैं कि शो के फिनाले में कितना समय है और कब शो का ग्रैंड फिनाले होगा?

कब होगा शो का फिनाले?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का फिनाले 5 अगस्त को होगा. हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से फिनाले को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कहा यही जा रहा है कि 5 अगस्त को शो का फिनाले होगा. रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के विनर को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.
गौरतलब है कि लॉक अप के इस सीजन के कुल 30 एपिसोड है और अभी तक 14 का प्रसारण हो चुका है. वहीं, अगर शो के इस बार के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी, जिसमें शिवांगी जोशी, राम कपूर, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, रियाज अली, श्रेया कालरा, पामेला सेरेना, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, माधुरी जैन ग्रोवर जैसे नाम शामिल हैं.
इसके अलावा शो में शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थी. इस टाइम ‘लॉक अप सीजन 2’ ओटीटी पर जमकर बवाल काट रहा है. जी हां, नेटफ्लिक्स के इस शो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. बता दें कि इस शो को शुरू हुए अभी दो हफ्ते हो चुके हैं और इन दो हफ्तों में शो से 4 कंटेस्टेंट एविक्ट कर दिए गए हैं.
शो के पहले हफ्ते की बात करें तो शो के पहले वीक श्रेष्ठा अय्यर एविक्ट हुई थी. वहीं, उसके बाद सुनीत अहूजा शो से बाहर चली गई और रियाज अली का भी एविक्शन हो चुका है. इस वीक दो और कंटेस्टेंट का मिड वीक एविक्शन होने वाला है. अब देखने वाली बात होगी कि कौन शो से बाहर होता है.
यह भी पढ़ें- Alpha और Dhurandhar के एक्शन से हो चुके हैं बोर, तो देखें 114 मिनट की ये रोमांटिक फिल्म
न्यूज 24 पर पढ़ें ओटीटी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नैन्सी तोमर News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है. नैन्सी फिल्म, टीवी, OTT और मनोरंजन जगत से जुड़ी ट्रेंडिंग, रिसर्च और एक्सक्लूसिव खबरें लिखती हैं. इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. नैन्सी ने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनसे nancy.tomar@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News