—विज्ञापन—
Pakistani Singer Ali Zafar: पाकिस्तानी के कई एक्टर और सिंगर भारत में काफी लोकप्रिय हैं. इन्हीं में एक ऐसे सिंगर और एक्टर भी हैं, जिन्होंने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म की. इस कलाकार का संगीत भारत में काफी पसंद किया जाता है.
भारत और पाकिस्तान की काल-संस्कृति काफी मिलती जुलती है. दोनों के बीच में चाहे कितनी दरार हो, लेकिन मनोरंजन जगत के फैंस आपको दोनों तरफ मिल जाएंगें. ऐसे ही एक एक्टर, सिंगर हैं, जिन्होंने न सिर्फ पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई. (Credit- Pinterest)
भारत और पाकिस्तान दोनों जगह फेमस अली जफर को कौन नहीं जानता. 46 वर्षीय अली जफर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और सुपरहिट गानें गाए. उनके गानों का फैन बेस चारों तरफ है. (Credit- Pinterest)
अली जफर का जन्म 18 मई 1980 को लाहौर में हुआ था.. उनके माता-पिता प्रोफेसर थे. बचपन से ही अली को संगीत और पेंटिंग का शौक था. उन्होंने नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई पूरी की. शुरू में वे मॉडलिंग और टीवी सीरियल में काम करते थे. (Credit- Pinterest)
साल 2003 में उनका पहला एल्बम “हुका पानी” आया, जिसने धूम मचा दी. गाना “चन्नो” इतना हिट हुआ कि पाकिस्तान और भारत दोनों जगह तहलका मच गया. इसके बाद उनका करियर सिंगिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ गया. (Credit- Pinterest)
अली जफर के गाने भारत में खूब पसंद किए जाते हैं. “चन्नो”, “मस्ती”, “सजणिया”, “जूम” जैसे गाने युवाओं के दिलों पर राज करते हैं. लोग इन गानों पर नाचते हैं, गाते हैं और उन्हें दोहराते हैं. अली की आवाज में नरमी और जोश दोनों हैं. यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता सीमा पार भी फैली हुई है. (Credit- Pinterest)
इसके बाद अली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साल 2010 में “तेरे बिन लादेन” से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके अलावा धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म किल दिल में भी अली ने काम किया है. (Credit- Pinterest)
अली ने अन्य बॉलीवुड कलाकारों संग काम किया है. जैसे कि “मेरे ब्रदर की दुल्हन”, “चश्मे बद्दूर” और “डियर जिंदगी” जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उन्होंने अच्छा अभिनय दिखाया. उनकी मेहनत और टैलेंट को लोग पसंद करते हैं. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in