IPL 2026: हार्दिक पांड्या-सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे MI के लिए अगला मैच? प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस रोचक होती जा रही है लेकिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में RCB ने हरा दिया और उनके प्लेऑफ में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया. अब MI का अगला मैच PBKS के खिलाफ होने वाला है. इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं. बताया जा रहा है कि अभी वो मुंबई में हैं और अपनी चोट की जांच करा रहे हैं. हार्दिक बैक स्पाज्म के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे. इस मैच में भी उनके खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए. कुछ दिनों पहले ही सूर्या के घर एक बच्चे का जन्म हुआ और वो निजी कारणों से धर्मशाला नहीं गए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव भले ही अभी टीम के साथ नहीं गए हैं लेकिन वो मैच से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे. उनके खेलने पर सवाल नहीं है. हार्दिक पांड्या की कमर में समस्या है और चोट की गंभीरता को देखते हुए ही उनका PBKS के खिलाफ खेलना तय हो पाएगा.
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई को भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, वहीं PBKS को यहां जीत की सख्त जरूरत है.
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन IPL 2026 में भूलने लायक रहा है. उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्हें सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News