एक घरेलू विवाद की जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 46 साल की एक मां ने अपने 22 साल के बेटे के साथ 100 से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि यह मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। पोलक काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड ने जांच के दौरान बताया कि क्रिस्टीना क्लेमेंस ने अपने बेटे शेन क्लेमेंस ने अवैध शारीरिक संबंध बनाए।
इसका खुलासा तब हुआ जब मां क्रिस्टीना ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जब बेटे शेन को गिरफ्तार किया, तो उसने गुस्से में आकर पुलिस को बताया कि 18 वर्ष का होने के बाद से उसके अपनी मां के साथ शारीरिक संबंध हैं। जांच में लगे अधिकारी इस दावे से हैरान रह गए और शेन से अपनी बात दोहराने को कहा। उसने वही आरोप फिर से दोहराया। इसके बाद जासूसों ने क्रिस्टीना से इस आरोप के बारे में पूछताछ की और पूछा कि क्या वह 18 साल की उम्र के बाद से अपने बेटे के साथ शारीरिक संबंध बना रही थीं। यह सब लगभग 100 बार हुआ।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वे एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि बंद कमरे में दोनों के साथ समय बिताने पर उन्हें शक जरूर होता था। मां और बेटे दोनों पर इनसेस्ट यानी करीबी रिश्तेदारों के बीच यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, क्रिस्टीना पर घरेलू हिंसा और एडल्ट्री के तहत भी मामला दर्ज हुआ। उसे 6250 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई। वहीं, शेन पर घरेलू हिंसा का अतिरिक्त मामला दर्ज है और वह अभी भी हिरासत में है।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play