48 डिग्री की आग में झुलसा उत्तर भारत, हिमाचल भी ‘हीट अटैक’ का शिकार; भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी 'गुड न्यूज' – Zee News

IMD Weather Forecast 21 May 2026: उत्तर भारत इन दिनों 48 डिग्री की आग में झुलस रहा है. यहां तक हिमाचल प्रदेश भी ‘हीट अटैक’ का शिकार है. वहां पर एक शहर में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है. भीषण गर्मी के बीच IMD ने लोगों के लिए ‘गुड न्यूज’ दी है. जिसे पढ़कर आप भी राहत महसूस करेंगे. 
 
Trending Photos
IMD Weather Alert 21 May 2026: देश के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. 20 मई को तो गजब ही हो गया. उत्तर प्रदेश का बांदा शहर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री को पार कर गया. वहां पर अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसा करके वो देश का सबसे गर्म शहर बन गया. हैरत की बात ये रही कि बांदा में लगातार तीसरे दिन पारा 48 डिग्री के आसपास बना रहा. इसकी वजह से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

हिमाचल में पारा 44 डिग्री के पार

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तर भारत गर्म हवाओं से झुलस रहा है. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है. इस झुलसाने वाली गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोग भी बेहाल हैं. कई इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ है, जिससे घरों में रखे कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है.

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश भी इस बार गर्मी से अछूता नहीं है. हिमाचल प्रदेश के ऊना में बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा था. शिमला जैसे ठंडे इलाकों में भी पारा 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा और सोलन समेत कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

अगर 21 मई के मौसम अपडेट की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29-31 डिग्री के आसपास रह सकता है. दोपहर के समय लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है.
देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का यह प्रकोप जारी रहेगा. राजस्थान, विदर्भ, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश और पंजाब में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है. कुल मिलाकर आज का दिन झुलसने वाला होगा. ऐसे में बेहतर होगा कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज करें और संभव हो तो शाम को ही खरीदारी करें. 

24 मई से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तरी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव की वजह से 24 से 26 मई के बीच उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. इसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल, धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसा होने पर तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है. 
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह राहत मिली तो अस्थायी ही होगी. तीन दिन बाद फिर से तेज गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी. जून के पहले सप्ताह तक गर्मी का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना कम है. मानसून के उत्तर भारत पहुंचने के बाद ही लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी. तब तक लोगों की इसी तरह तेज गर्मी का सामना करना होगा.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News