टेलीग्राम पर फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों पर सख्ती शिक्षामंत्री प्रधान ने बैठक कर दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली। विशेष संवाददाता
नीट -यूजी 2026 पेपर लीक मामले के बाद पुनर्परीक्षा तैयारियों की निगरानी कर रही केंद्र सरकार अब फर्जी सूचनाएं फैलाने वाले सोशल मीडिया नेटवर्क्स पर सख्त है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें खास तौर पर टेलीग्राम चैनलों और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैलाए जा रहे फर्जी पेपर लीक दावों और भ्रामक सूचनाओं पर चिंता जताई गई।
बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए ) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि कई सोशल मीडिया चैनल बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले अचानक सक्रिय हो जाते हैं और फर्जी पेपर लीक, क्लिकबेट पोस्ट तथा अपुष्ट जानकारी फैलाकर छात्रों और अभिभावकों में डर और भ्रम पैदा करते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को ऐसे नेटवर्क्स के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फर्जी सूचनाएं फैलाने वाले चैनलों की पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लॉक किया जाए और हटाया जाए।
अधिकारियों के मुताबिक, कई संदिग्ध लिंक छात्रों को ऑटोमेटेड बॉट्स और फर्जी ग्रुप्स तक ले जाते हैं, जिनका उद्देश्य केवल अफवाहों को बढ़ावा देना होता है।
बैठक के समानांतर मेटा , गूगल और टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गलत सूचनाओं के तेजी से फैलने पर चिंता जताई गई।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को शिक्षा मंत्रालय, एनटीए और जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि गलत सूचनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
शिक्षा मंत्री ने दोहराया कि छात्रों को भ्रामक सूचनाओं से बचाना और परीक्षा प्रक्रिया में जनता का भरोसा कायम रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, ताकि संभावित कमजोरियों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play