Today Taurus horoscope in hindi, आज का वृषभ राशिफल 21 मई 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज द्वितीय भाव में स्थित गुरु और शुक्र आर्थिक मामलों को मजबूत कर रहे हैं। चंद्रमा का प्रभाव खर्च बढ़ाने वाला रहेगा लेकिन यह खर्च शुभ कार्यों और परिवार की आवश्यकताओं पर होगा। आप अपना दिन करीबी लोगों के साथ बिताएंगे और अच्छा महसूस करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आज धन संबंधी मामलों के बारे में ज्यादा सोचेंगे। आज पैसे खर्च करने के मामले में दिल और दिमाग के बीच संघर्ष रहेगा। अपनी सेहत पर नजर रखना जरूरी है।
वृषभ लव राशिफल: प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। संतान आपकी बातों को महत्व देगी और परिवार में अपनापन बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप एक शानदार शाम बिताएंगे। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी के साथ एकजुट होने पर आपको प्रशंसा मिलेगी।
वृषभ करियर राशिफल: व्यापार में सफलता मिलेगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके विचारों को कार्यस्थल पर महत्व दिया जाएगा और उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। आपको अपनी स्किल दिखाने के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ आर्थिक राशिफल: आज आपके लिए धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन के साथ खर्च के भी रास्ते बनेंगे, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। धन का आवक अच्छा रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक हो सकता है। फिर भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिलेगा।
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि वालों के आज स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। मानसिक तनाव कम होगा और शरीर में हल्कापन महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या बनाए रखने से और लाभ मिलेगा। अच्छा स्वास्थ्य आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता भी प्रदान करेगा। आज आपकी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, जिसका इस्तेमाल आप लंबित कार्यों को पूरा करने में लगा सकते हैं।
कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च की अधिकता हो सकती है। आर्थिक स्थिरता और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play