5 बार उछला, तो 5 बार फिसला… जानिए बजट से पहले बीते 10 साल में शेयर मार्केट की कैसी रही चाल? – Aaj Tak

देश का आम बजट (Budget 2025) आने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2025 को संसद में इसे पेश करेंगी. बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में हमेशा की तरह खासी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. ऐसे में बजट वाले दिन Stock Market कैसा कैसा परफॉर्मेंस करेगा, ये कहना अभी जल्दबाजी होगी. लेकिन बजट वाले दिन शेयर मार्केट के इतिहास पर नजर करें, तो बीते 10 साल में ये 5 बार चढ़ा है और 5 बार फिसला है. 
शेयर बाजार में बराबरी के रहे बीते 10 साल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां बजट पेश करने वाली हैं. पिछले एक दशक में Budget Day पर शेयर मार्केट की चाल बदली बदली रही है. पांच बार सेंसेक्स (Sensex) ने जोरदार छलांग लगाई है, तो वहीं पांच बार ये भरभराकर टूटा है. इस बीच बता दें कि साल 2021 में शेयर बाजार सबसे ज्यादा 5 फीसदी चढ़ा था, जबकि इससे पहले 2020 में ये 2.43 फीसदी गिरा था, जो इसकी बजट वाले दिन सबसे बड़ी गिरावट थी.
बीते साल 2024 में ऐसा रहा था हाल 
पिछले साल में बजट वाले दिन शेयर बाजार की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो 23 जुलाई 2024 को बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने जैसे ही कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर अपनी स्पीच में जिक्र किया, तो अचानक से सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूट गए थे. बीएसई के सेंसेक्स ने तो 1200 अंकों का गोता लगा दिया था, वहीं एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 400 अंक से ज्यादा बिखर गया था. हालांकि, मार्केट बंद होते-होते जोरदार रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन फिर भी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए थे.
2023 में ऐसी थी परफॉर्मेंस
वहीं बात करें, साल 2023 में Budget वाले दिन शेयर बाजार की परफॉर्मेंस के बारे में तो 1 फरवरी 2023 को BSE Sensex 1223 अंक की उछाल के साथ 60,773 के स्तर तक पहुंचा था, लेकिन अंत में ये शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 158 अंक की ही बढ़त के साथ 59,708 पर बंद हुआ था. जबकि NSE Nifty 46 अंक फिसलकर 17,616.30 पर क्लोज हुआ था.
2021-22 में दिखी थी जोरदार तेजी
इससे पहले साल 2022 में शेयर बाजार ने बजट वाले दिन जोरदार उड़ान भरी थी और BSE Sensex कारोबार के दौरान 1000 अंक से ज्यादा उछल गया था, हालांकि मार्केट क्लोज होने पर ये 848 अंक चढ़कर 58,862 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं NSE Nifty 237 अंक की तेजी लेकर 17,577 के स्तर पर क्लोज हुआ था. बात 2021 की करें, तो ये साल बजट-डे पर शेयर बाजार के लिए बेहतरीन साबित हुआ था. सेंसेक्स 2300 अंक या 5 फीसदी की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 48,600 पर, जबकि निफ्टी 647 अंक उछलकर 14,281 पर बंद हुआ था.
2015-2020 तक बजट के दिन ऐसी रही चाल
साल       सेंसेक्स                  निफ्टी
2020     988 अंक टूटा         300 अंक फिसला
2019     212 अंक चढ़ा         62.7 अंक उछला
2018     839 अंक टूटा         256 अंक फिसला
2017     486 अंक चढ़ा        155 अंक उछला
2016     152 अंक टूटा         42.7 अंक फिसला
बजट वीक में जोरदार उतार-चढ़ाव
फिलहाल की बात करें, तो बजट वीक की शुरुआत हो चुकी है और सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जहां Sensex-Nifty भरभराकर टूटे थे, तो वहीं सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को दोनों ही इंडेक्स छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, ये कहना मुश्किल है कि बजट वाले दिन शेयर बाजार किस करवट बैठेगा?
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News