6.5 एकड़ जमीन, 6 फ्लैट… तेलंगाना में सस्पेंड चल रहे इंजीनियर के पास मिली 17 करोड़ की प्रॉपर्टी – Aaj Tak

Feedback
तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग के सस्पेंड चल रहे एक इंजीनियर के घर तलाशी के दौरान 17 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी का खुलासा किया है. इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था. 
ACB ने शनिवार को बताया कि इस प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य आधिकारिक मूल्य से काफी अधिक होने की उम्मीद है. एजेंसी की तलाशी के दौरान पांच प्लॉट, 6.5 एकड़ कृषि भूमि, छह फ्लैट और अन्य संबंधित संपत्ति के डॉक्यूमेंट पाए गए है.  
फ्लैट, दुकानें, जेवरात और लाखों का कैश… लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला पटवारी
इंजीनियर के पास 17 करोड़ की प्रॉपर्टी  
एसीबी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है जिस प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं, उनकी मार्केट वैल्यू 17 करोड़ से कहीं अधिक है. इनकी सरकारी कीमत 17 करोड़ 73 लाख रुपये आंकी गई है. 
एक करोड़ का बंगला, खेत और मशीनें… 30 हजार सैलरी वाली इंजीनियर के यहां मिली 7 करोड़ की प्रॉपर्टी
क्या है पूरा मामला? 
तेलंगाना में इसी साल मई महीने में ACB ने सिंचाई विभाग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था. इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया और फिर ACB ने जब उसके घर में तलाशी ली तो 17 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी के बारे में पता चला. फिलहाल इंजीनियर सस्पेंडेड चल रहा है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News