68वें वार्षिक उत्सव में सजीव झांकी ने मोहा मन – Dainik Bhaskar

बड़वाह| नावघाट खेड़ी स्थित अच्युतानंद आश्रम के 68वें वार्षिक उत्सव पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण व माता रुक्मणी का विवाह महोत्सव मनाया गया। कथावाचक स्वामी आयुषानंद महाराज के मुखारविंद से विवाह प्रसंग का व
कथा में स्वामी आयुषानंद महाराज ने कहा आध्यात्मिक दृष्टि से जीव व परमात्मा का मिलन ही वास्तविक विवाह है। माता रुक्मणी साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप हैं। जब जीव अहंकार त्यागकर सच्चे मन व निस्वार्थ भाव से भगवान को पुकारता है तो प्रभु उसका उद्धार करते हैं। उन्होंने परिवारों में प्रेम, समर्पण व संस्कार बनाए रखने का संदेश भी दिया। विवाह प्रसंग के दौरान आश्रम परिसर राधे-कृष्ण के जयकारों व मंगल गीतों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण व माता रुक्मणी की आकर्षक सजीव झांकी सजाई गई।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News