IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: न्यूजीलैंड को आठवां झटका, आकाशदीप का शिकार बने जेमिसन – AajTak

Feedback
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के आठ विकेट आउट हो चुके हैं. मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी मिली. जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे फिलिप्स को अंशुल कंबोज ने 36 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. नाथन स्मिथ को आकाशदीप ने शिकार बनाया. बाद में आकाशदीप ने जेमिसन को भी पवेलियन भेजा. अभी क्रीज पर ब्लंडेल और मैट हेनरी हैं.
मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया था, जो ड्रॉ पर छूटा. अब ये मुकाबला काफी अहम है. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
पहली पारी में कीवियों की ऐसी रही है बैटिंग
इस मुकाबले का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा था. एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 110 रन था, लेकिन उसी स्कोर पर कीवियों ने तीन विकेट गंवाए. इसके बाद दो बेहतरीन साझेदारियों ने न्यूजीलैंड को फिर फ्रंटफुट पर पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तािन टॉम लैथम ने पहले दिन के खेल में शानदार 59 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी अर्धशतकीय आंकड़े को पार करने में सफल रहे. शुरुआती दिन के खेल में ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल ने भी बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन किए.
न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर), 5-184 (डेरिल मिचेल, 64.4 ओवर)
मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और गुरनूर बरार.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक रेड बॉल क्रिकेट में 66 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. वहीं न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे.
भारत बनाम न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टेस्ट मैच: 66
भारत ने जीते: 22
न्यूजीलैंड ने जीते: 16
ड्रॉ रहे: 28
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर और जैकब डफी.
भारत का फुल स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News