Feedback
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तूफान मचाया. 30 अगस्त (रविवार) को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले ही मुकाबले में अमृतसर सूरमाज के लिए खेलने उतरे अभिषेक ने महज 26 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए.
मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने 296.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके इस विस्फोटक पारी के चलते अमृतसर सूमराज ने 19.5 ओवरों में 258 रन बनाए. हालांकि, 259 रन के लक्ष्य का बचाव करने में अमृतसर सूमराज की टीम नाकाम रही और मोहाली किंग्स ने पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
A post shared by Sher-E-Punjab T20 League (@sherepunjabt20)
अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. 77 रनों की पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. अभिषेक ने सिर्फ 17 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. उनके साथ ओपनिंग करने वाले सहज धवन ने 18 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 22 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली. नमन ने 5 छक्के के अलावा एक चौका लगाया.
अनमोलप्रीत सिंह ने पलट दिया मैच
अमृतसर सूरमाज ने 258 रन बनाकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन मोहाली किंग्स के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. अनमोलप्रीत सिंह ने 51 गेंदों में 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए. कप्तान रमनदीप सिंह ने भी 40 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 70 गेंदों में 151 रन जोड़ दिए. नतीजा यह रहा कि मोहाली ने 19.3 ओवर में 259 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
A post shared by Sher-E-Punjab T20 League (@sherepunjabt20)
अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया. उन्होंने रन चेज का पहला ओवर डाला और चौथी गेंद पर मनप्रीत जौहल को आउट कर दिया. हालांकि इसके बाद उनकी गेंदों पर रन तेजी से आए. उन्होंने 2.3 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया.
अभिषेक शर्मा की यह पारी ऐसे वक्त आई है जब भारत को 13 सितंबर से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए मजबूत संदेश है.
अब फैन्स की नजरें 1 सितंबर को होने मुकाबले पर होगी, जहां अमृतसर सूरमाज का सामना जालंधर वॉरियर्स से होना है. जालंधर की कप्तानी प्रभसिमरन सिंह करेंगे. उधर शुभमन गिल भी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स के लिए खेल रहे हैं. उनकी टीम 31 अगस्त को जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू