7,000mAh बैटरी वला नया फोन जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री – Jagran

Ai+ जल्द ही भारतीय बाजार में Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जो फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च
7,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आएगा।
फ्लिपकार्ट पर 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ ने एलान किया है कि वह जल्द इंडियन मार्केट में Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Ai+ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेटा के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह फोन कंपनी के Nova 2 सीरीज का अपकमिंग फोन है, जो बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन के साथ 2 रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा।
अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर टीज किया है। कंपनी इस फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और रैम-स्टोरेज से जुड़ी डिटेल शेयर की है। यह फोन Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black, और Ocean Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन को राउंडेट कैमरा मॉड्यूल के साथ लाया जाएगा। इस फोन को दो सर्कूलर कैमरा रिंग और एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में Ai+ की प्लानिंग मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के पावर बटन रेड कलर का दिया है।
ai plus
अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power को भारत में 7,000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में पूरे दिन की बैटरी बैकअप ऑफर करता है। फोन को दो ऑप्शन – 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी के कस्टम इंटरफेस nxtQ OS पर रन करेगा।
Ai+ को लेकर उम्मीद है कि वह आने वाले कुछ दिनों में अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन से जुड़ी और भी डिटेल शेयर करेगी। इसके साथ ही कंपनी इसके लॉन्च डेट का एलान भी जल्द से जल्द करेगी। यह अपकमिंग फोन Nova 2 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G को लॉन्च कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Google Maps को कैसे पता चलता है सड़क पर लगा है जाम? ज्यादातर लोग नहीं जानते!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News