—विज्ञापन—
IMD Delhi NCR Orange Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली एनसीआर में गरज और बिजली के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी राहत मिली। साथ ही 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी और तेज हवाएं भी चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली और आसपास जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं तेज बारिश हो रही है। तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिसकी स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। साथ ही आसमान में बादल गरज रहे हैं और बिजली चमक रही है। सड़कों पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : दिन में छाया अंधेरा, चलीं तेज हवाएं, दिल्ली एनसीआर में बारिश
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
(Visuals from Ashoka Road) pic.twitter.com/EtFT47WWOP
— ANI (@ANI) June 1, 2025
जहां दिन में आसमान से आग के गोले बरस रहे थे तो वहीं शाम होते ही मौसम ने करवट ली। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के पालम में हवा की स्पीड 65 किमी तो सफदरजंग में 67 किमी प्रति घंटे की स्पीड रही। तेज बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
वीडियो आरके पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/HvhHOdbY71
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2025
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वीडियो लोधी रोड से है। pic.twitter.com/1w6dKI3sqF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2025
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली एनसीआर में अगले एक से दो दिनों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने जानकारी दी है कि अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहेगा।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वीडियो फिरोजशाह रोड से है। pic.twitter.com/OxWaTvBOW9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2025
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वीडियो आरके पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/mTmE6Qpwog
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2025
यह भी पढ़ें : आंधी-बारिश बरपाएंगी कहर! 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in