7716 छात्रों ने हिंदी का पेपर किया हल – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | आगर मालवा
कक्षा-10 वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर 7716 परीक्षार्थियों ने प्रथम पेपर हिंदी का हल किया।
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 8025 परीक्षार्थी शामिल होने थे। इसमें 7716 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। 309 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीईओ आरसी खंदार और सहायक जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुंभकार ने नलखेड़ा विकासखंड के परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, सीएम राइस, उत्कृष्ट उमावि धरोला और बड़ागांव का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार संचालित पाई गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News