8 साल पुरानी कंपनी का IPO हो रहा 3 अक्टूबर से ओपन, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी, क्या चल रहा GMP – Hindustan

IPO News: वीवर्क इंडिया (WeWork India) का आईपीए 3 अक्टूबर को खुल जाएगा। कंपनी का आईपीओ 7 अक्टूबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशक वीवर्क इंडिया के आईपीओ पर 1 अक्टूबर को दांव लगाएंगे। कंपनी 3000 करोड़ रुपये प्राइमरी मार्केट से जुटाने का प्रयास करेगी। बता दें, कल यानी सोमवार को कंपनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है। ऐसे में संभव है कि सोमवार को वीवर्क इंडिया के आईपीओ का प्राइस बैंड घोषित हो जाए।
वीवर्क इंडिया के ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार आईपीओ के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक 4.63 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। प्रमोटर ग्रुप फर्म Embassy Buildcon LLP और निवेशक 1 Ariel Way Tenant Ltd शेयरों को बेचते रहे हैं। बता दें, इश्यू के जरिए कंपनी कोई भी फ्रेश शेयर जारी नहीं करेगी। ऐसे में आईपीओ से जुटाए पैसे कंपनी की ग्रोथ में काम नहीं आएंगे।
वीवर्क इंडिया में Embassy Buildcon LLP के पास 76.21 प्रतिशत और निवेशक 1 Ariel Way Tenant Ltd 23.45 प्रतिशत है। बता दें, इस कंपनी की स्थापना 2017 में हुई थी।
कंपनी में वीवर्क ग्लोबल ने 2021 में 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। वहीं, 2024 में कंपनी ने 500 करोड़ रुपये जुटाए थे। मौजूदा समय में इस कंपनी का ऑपरेशन्स बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई में ऑपरेट करती है।
वीवर्क इंडिया मौजूदा समय में 77 लाख स्क्वायर फिट का एरिया मैनेज करती है। इसमें 70 लाख स्क्वायर फीट ऑपरेशनल मोड में है। जिसकी डेस्क क्षमता 1.03 लाख है। वीवर्क इंडिया के पास मौजूदा समय में 500 से कर्मचारी हैं। बता दें, कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग होगी।
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेस पहले एक्सर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News