Feedback
उत्तर प्रदेश में 1992 बैच के IPS अधिकारी जसवीर सिंह को करीब 8 साल बाद बहाल कर दिया गया है. लंबे समय तक निलंबित रहने के कारण उनका प्रमोशन भी अटका हुआ था. अब बहाली के बाद उन्हें DG रैंक पर पदोन्नति देकर पोस्टिंग दिए जाने की संभावना है.
जसवीर सिंह को 14 फरवरी 2019 को तत्कालीन एडीजी रूल्स एंड मैन्युअल के पद पर रहते हुए निलंबित किया गया था. एक मैगजीन को दिए गए विवादित इंटरव्यू और बिना अनुमति छुट्टी पर जाने को निलंबन की वजह बताया गया था.
होमगार्ड तैनाती में घोटाले का किया था खुलासा
जसवीर सिंह वर्ष 2018 में एडीजी होमगार्ड के पद पर तैनात थे. इसी दौरान उन्होंने होमगार्ड जवानों की तैनाती में कथित घोटाले का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई के बाद उनका नाम चर्चा में आया था.
इसके बाद एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू और बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के मामले में 14 फरवरी 2019 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था.
बर्खास्तगी के लिए भी भेजी गई थी फाइल
सूत्रों के मुताबिक, निलंबन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने जसवीर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने के लिए भी फाइल भेजी थी. हालांकि, जसवीर सिंह की ओर से प्रत्यावेदन दिए जाने के बाद बर्खास्तगी से जुड़ी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया.
अब राज्य सरकार ने करीब 8 साल बाद उनका निलंबन समाप्त कर बहाली का फैसला लिया है.
DG रैंक पर प्रमोशन का रास्ता खुला
जसवीर सिंह 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं. लंबे समय तक निलंबित रहने के कारण उनकी पदोन्नति प्रभावित हुई थी. बहाली के बाद अब उन्हें DG रैंक पर प्रमोट किए जाने और नई पोस्टिंग मिलने की संभावना है.
हालांकि, प्रमोशन और तैनाती के संबंध में औपचारिक सरकारी आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू