Chandaulli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुखपुर चौकी क्षेत्र के जलालपुर महमदपुर गांव के समीप गंगा नदी के किनारे रात्रि में चोरी-छिपे अवैध रूप से बालू व मिट्टी के खनन की शिकायत डीएम से किया गया है।पीड़ित ने तत्काल बंद कराने एवं संबंधित आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग किया गया है।
प्रार्थी जवाहर लाल पुत्र स्वर्गीय अमरदेव सिंह, निवासी ग्राम जमालपुर महमदपुर, पोस्ट मारूफपुर, थाना बलुआ, तहसील सकलडीहा, जनपद चंदौली का निवासी है। प्रार्थी के गांव जमालपुर महमदपुर के किनारे गंगा नदी बहती है। नदी के तट से सटा होने के कारण गांव में पहले से ही बाढ़ एवं नदी के कटान का गंभीर खतरा बना रहता है। प्रत्येक वर्ष गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर कटान के कारण किसानों की कृषि भूमि एवं रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।
प्रार्थी का आरोप है कि गांव के ही विकास यादव, इदल यादव उर्फ बिट्टू एवं चन्द्रमा यादव उर्फ छोटू पुत्र हरिद्वार यादव द्वारा गंगा नदी के किनारे रात के अंधेरे में चोरी-छिपे अवैध बालू खनन किया जा रहा है। उक्त लोग अपने निजी रैपर तथा एक ट्रैक्टर में बालू उठाने वाला लोडर लगाकर और निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नदी से बालू निकालकर उसका अवैध रूप से परिवहन एवं बिक्री कर रहे हैं।
इस अवैध खनन का सीधा असर नदी के किनारे स्थित प्रार्थी के खेत एवं गांव की सुरक्षा पर पड़ रहा है। नदी की प्राकृतिक धारा और तट के साथ छेड़छाड़ होने से कटान का खतरा और अधिक बढ़ सकता है, जिससे भविष्य में प्रार्थी की जमीन के साथ-साथ पूरे गांव के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो सकता है।
प्रार्थी द्वारा कई बार उक्त अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया गया।
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया की इस संबंध में मारूफपुर चौकी पर तैनात एक दीवान जी को भी सूचना दी गई थी। उनके द्वारा अवैध खनन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उनका स्थानांतरण मारूफपुर चौकी से महुअर कला चौकी कर दिया गया। इससे प्रार्थी को स्थानीय स्तर पर अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की आशंका है। साथ ही इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी मारूफपुर की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराया जाना आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से करबद्ध निवेदन है कि गंगा नदी के किनारे हो रहे उक्त अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाते हुए मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए। रात्रि में किए जा रहे खनन की जांच के लिए राजस्व, खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित की जाए। अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों को जब्त करते हुए संबंधित आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि प्रार्थी की कृषि भूमि एवं पूरे गांव को गंगा नदी के कटान से सुरक्षित बचाया जा सके।
इसके लिए प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा।
प्रार्थी जवाहर लाल
पुत्र स्वर्गीय अमरदेव सिंह
निवासी ग्राम जमालपुर महमदपुर, पोस्ट मारूफपुर,
थाना बलुआ, तहसील सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।
Join us on WhatsApp by scanning this QR code.