8 साल, 10 अरब किमी का सफर और 427°C की आग… लंबे समय बाद बुध ग्रह पर पहुंचे दो यान; अब खुलेंगे कई बड़े राज – Jagran

यूरोप और जापान के बेपीकोलंबो मिशन के दो अंतरिक्ष यान बुध की कक्षा में पहुंच गए हैं। 427°C गर्मी और जटिल मार्ग पार कर यह एक दशक बाद बुध पर पहुंचा पहला मिशन है।
कई सालों बाद बुध ग्रह पर पहुंचा पहला मेहमान (तस्वीर- European Space Agency)
बेपीकोलंबो मिशन आठ साल बाद बुध की कक्षा में पहुंचा।
यूरोपीय और जापानी यान बुध के रहस्यों का अध्ययन करेंगे।
427 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूरज के सबसे करीब और हमारे सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए दो अंतरिक्ष यानों की जोड़ी आखिरकार उसकी कक्षा में पहुंच गई है। आठ साल की लंबी और बेहद जटिल यात्रा के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।
यूरोप और जापान के इस संयुक्त मिशन का नाम बेपीकोलंबो है, जिसकी लागत करीब 2 अरब डॉलर है। यह बुध ग्रह तक पहुंचने वाला केवल तीसरा मिशन है और एक दशक से ज्यादा समय बाद वहां पहुंचा पहला अंतरिक्ष यान है।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि यान की गति धीमी करने के लिए थ्रस्टर्स चलाए गए, ताकि बुध का कमजोर गुरुत्वाकर्षण इसे अपनी कक्षा में खींच सके।
करीब 15.2 करोड़ किलोमीटर (9.4 करोड़ मील) दूर जर्मनी में बैठे मिशन कंट्रोलर्स के लिए यह पल बेहद तनावपूर्ण रहा। घंटों तक डेटा की जांच करने के बाद यह पक्का हो सका कि यान सफलतापूर्वक कक्षा में प्रवेश कर चुका है।
फिलहाल दोनों यान एक यूरोपीय और दूसरा जापानी आपस में जुड़े हुए हैं। अगले महीने वे एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे और अलग-अलग ऊंचाइयों से बुध का नक्शा तैयार करेंगे तथा उसका अध्ययन करेंगे।
Little Mercury gets its first visitor in years as pair of spacecraft loop into orbitॉ
मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक जेरेंट जोन्स के मुताबिक, दोनों यान एक साथ अलग-अलग जगहों से आंकड़े जुटाएंगे, जिससे वैज्ञानिकों को तुलना करने और समझने में अभूतपूर्व मदद मिलेगी। इसके अलावा ये यान बुध के घने अंदरूनी हिस्से, बाहरी चुंबकीय क्षेत्र, ज्वालामुखी के मैदानों, गड्ढों और 4.5 किलोमीटर (3 मील) तक ऊंची पहाड़ी चोटियों की जांच करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि साल 2018 में लॉन्च होने के बाद बेपीकोलंबो ने सीधे रास्ते के बजाय घुमावदार रास्ता अपनाया। ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण की मदद लेने के लिए यह धरती के पास से एक बार, शुक्र के पास से दो बार और बुध के पास से छह बार गुजरा। इस तरह इस यान ने 10 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की। अंतिम चरण से पहले यह अपने मदरशिप से भी अलग हुआ था।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बुध ग्रह की सतह पर तापमान 427 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इतनी तेज गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और इंजीनियरिंग सिस्टम को सुरक्षित और ठंडा रखना वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती है। एजेंसियों का लक्ष्य कम से कम एक पृथ्वी वर्ष (जो बुध के चार वर्षों के बराबर है) तक इस मिशन को जारी रखने का है।
गौरतलब है कि धरती के अपेक्षाकृत करीब होने के बावजूद बुध ग्रह के बारे में बहुत कम जानकारी है। हमारे सौरमंडल में केवल बाहरी ग्रह यूरेनस और नेपच्यून ही ऐसे हैं, जिनके पास इससे कम यान 1980 के दशक में सिर्फ वॉयेजर-2 गए हैं। इससे पहले नासा का ‘मैरिनर 10’ 1970 के दशक में तीन बार बुध के पास से गुजरा था।
इस टीम में इतालवी गणितज्ञ ज्यूसेपे बेपी कोलंबो भी शामिल थे, जिनके नाम पर इस मिशन का नाम रखा गया है। इसके बाद नासा का मैसेंजर 2011 में बुध की कक्षा में पहुंचा और ईंधन खत्म होने पर 2015 में ग्रह की सतह से जा टकराया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News