8.1 IMDb रेटिंग वाली स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म, जिसने Jio Hotstar पर मचाया तहलका, वीकेंड पर कर डालें binge-watch – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Best Sports Action Movie on Jio Hotstar: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स बहुत पसंद है, तो यह खेल और एक्शन से भरी फिल्म सिर्फ आपके लिए ही है. Jio Hotstar पर बड़ी आसानी से मिलने वाली इस फिल्म को 8.1 IMDb रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.  
कई लोगों के अंदर स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्मों का क्रेज होता है. वे गाड़िया और खेल के जोरदार जज्बे को देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह मजेदार फिल्म आपके लिए है.
साल 2019 में आई इस फिल्म का नाम है- ‘फोर्ड वर्सेस फेरारी’ (Ford v Ferrari), जो आपको Jio Hotstar पर बड़ी आसानी से मिल जाएगी. इसको अपनी बेहतरीन कहानी और अभिनय के दम पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है.
यह फिल्म 1966 के मशहूर ’24 ऑवर्स ऑफ ले मैन्स’ रेस की वास्तविक कहानी दिखाती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे अमेरिकी कंपनी ‘फोर्ड’ ने इटली की दिग्गज कंपनी ‘फेरारी’ को उसी के मैदान में हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था.
इस फिल्म में मै़ट डेमन (कैरॉल शेल्बी) और क्रिश्चियन बेल (केन माइल्स) की जोड़ी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. खासकर क्रिश्चियन बेल का एक सनकी लेकिन जीनियस ड्राइवर का किरदार आपको अंत तक बांधे रखेगा.
इसमें कई जबरदस्त रेसिंग सीन्स दिखाए गए हैं, जो आपको रोमांचित कर सकते हैं. आपको कई जगहों पर ऐसा लगेगा कि जैसे आप ही मैदान पर उतर गए हैं. यह फिल्म आपके जोश को दुगना कर देगी.
इस फिल्म ने बेहतरीन एडिटिंग और साउंड के लिए दो ऑस्कर भी जीते हैं. आज भी अपनी हाई रेटिंग के साथ फिल्म Jio Hotstar पर लगातार ट्रेंड कर रही है. लोग इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म को काफी पसंद करते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News