8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Realme के इस फोन की सेल शुरू, कीमत- 20,999 रुपये – Jagran

Realme Narzo 100x 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए Narzo सीरीज स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W चार्जि …और पढ़ें
Realme Narzo 100x 5G की सेल शुरू की गई है। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Narzo 100x 5G अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नए Narzo सीरीज स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 144Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दूसरे हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट, IP65-रेटेड बिल्ड और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है।
Realme Narzo 100x 5G अब रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB RAM और स्टोरेज वर्जन्स की कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
बायर्स इस मॉडल पर 2,000 रुपये का जनरल डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर को अप्लाई करने के बाद 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वर्जन्स को डिस्काउंटेड प्राइस में क्रमशः 18,499 रुपये, 20,499 रुपये और 22,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

Realme Narzo 100x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच HD+ (720×1,570 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Panda-1681 ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। ये ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 100x 5G में AI-बैक्ड डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए येह हैंडसेट MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और IP65-रेटेड बिल्ड के साथ आता है।
Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, नए हैंडसेट में 5,300 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! फ्लाइट और अंडरग्राउंड टनल में भी चलेगा नया फीचर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News