Parbhani: परभणी में तोड़फोड़ और आगजनी थमी, आज भी कर्फ्यू जारी, फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल – Ucn News

admin
News Admin
परभणी: परभणी में एक असामजिक तत्व द्वारा संविधान की प्रति को विरूपित करने की बात सामने आई है। इसके बाद अंबेडकरी अनुयायियों ने बंद बुलाया. ऐसे में प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और पथराव और आगजनी करने लगे.
इस आंदोलन के दौरान कई एसटी बसों, सार्वजनिक और निजी सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। वाशिम से हिंगोली, परभणी, नांदेड़ जाने वाली एसटी बसों को आज सुबह से वाशिम बस स्थानक में रोका गया है।
इस हिंसा के चलते परभणी कल से कर्फ्यू लगाया गया था, जो आज भी जारी है। फिलहाल आज शहर में माहौल शांतिपूर्ण है। साथ ही जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संविधान की प्रति का अपमान करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News