डीएम ने किया भामाशाह पार्क का निरीक्षण – Inext Live

मेरठ ब्यूरो। मेरठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम दीपक मीणा ने गुरुवार को भामाशाह पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा भी की। डीएम ने सभी को निर्देश दिए कि बचे हुए शेष दिनों में सभी अधिकारी अपने स्तर से रोजाना दिए गए कार्यों की समीक्षा करें। मेरठ महोत्सव की तैयारी को समग्रता से पूर्ण करें। भामाशाह पार्क में चिन्हित किए गए विभिन्न आयोजन स्थल के बारे में भी सभी को विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्लान के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा।
उन्होंने आयोजन स्थल की तैयारी के अंतर्गत सडक़ मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेंटिंग, मधुबनी आर्ट, फूड कोर्ट, वीआईपी गैलरी, स्टेज शो प्रोग्राम, आगमन व प्रस्थान गेट, क्रिकेट ग्राउंड, मैराथन, इंटरनेट कनेक्शन, नियमित पानी की सुचारू व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, सहित अन्य जिलों में प्रचार-प्रसार, बाहर से आने वाले गेस्ट के लिए सभी व्यवस्थाएं, परमिशन, ओडीओपी स्टॉल की तैयारियों की प्वाइंट वाइज समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेरठ महोत्सव तैयारियों की रोजाना समीक्षा की जाएगी। हर पहलू की समयबद्ध निगरानी की जाएगी, ताकि समस्त कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एडीएम एडमिनिस्ट्रेशन बलराम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, सचिव एमडीए आनंद कुमार सिंह, महोत्सव क्यूरेटर गौरव गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News