Sambhal News: राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज हयातनगर में छात्राओं के शारीरिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित 12 दिवसीय योग एवं आत्मरक्षा शिविर का शनिवार को भव्य समापन किया गया। 14 जुलाई से 25 जुलाई तक चले इस शिविर में छात्राओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। शिविर में प्रशिक्षक धर्मवीर आर्य और सोनिका ने छात्राओं को सैनिक शिक्षा, सर्वांग सुंदरम व्यायाम, सूर्य नमस्कार, कराटे, डम्बल, लेजियम, लाठी चलाने तथा पिरामिड निर्माण जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को विकसित करने के गुर सीखे। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाहक छत्रपाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक दिनेश चंद्र गुप्ता और डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने शिविर के दौरान सीखे गए कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कराटे, लाठी संचालन और योग की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने छात्राओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के साथ नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। इस अवसर पर शिल्पी गुप्ता, अंजना गुप्ता, कविता गुप्ता, डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, अनिल कुमार, अनंत कुमार अग्रवाल, दयानंद वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play