राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनी मिस यूनिवर्स इंडिया-2025: अब मिस यूनिवर्स के लिए भारत को करेंगी रिप्रजेंट;… – Dainik Bhaskar

मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का खिताब राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा ने अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए देशभर से जयपुर आई 48 फाइनलिस्ट्स के बीच मुकाबला हुआ था। मणिका विश्वकर्मा अब भारत का प्रतिनिधित्व 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित इ
बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का ग्रैंड फिनाले जयपुर में सोमवार को जी स्टूडियो, सीतापुरा में हुआ था। ब्यूटी पेजेंट के फिनाले में 1st रनरअप तान्या शर्मा रही, 2nd रनरअप महक ढींगरा, 3rd रनरअप अमिशी कैशिक और 4th रनरअप सारंगथम निरुपमा रहीं।
48 फाइनलिस्ट्स के बीच मुकाबला था
कार्यक्रम की शुरुआत एक दमदार डांस परफॉर्मेंस से हुई थी। इसके बाद इंट्रोडक्शन राउंड, स्विमसूट राउंड और इवनिंग गाउन राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। 48 फाइनलिस्ट्स के बीच मुकाबला हुआ था। टॉप-20 और फिर टॉप-11 का सिलेक्शन किया गया। अंतिम प्रश्नोत्तर दौर में मणिका ने अपनी समझदारी और व्यक्तित्व से निर्णायकों का दिल जीत लिया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निखिल आनंद मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, एशले रोबेलो (फेमस बॉलीवुड स्टाइलिस्ट), फरहाद सामजी (बॉलीवुड लेखक व निर्देशक) रहे।
प्रतियोगिता केवल सुंदरता नहीं बुद्धिमत्ता का भी प्रतीक
मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर निखिल आनंद ने कहा- यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है। हमें विश्वास है कि मणिका विश्वकर्मा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगी। जयपुर को इस भव्य आयोजन के लिए चुनना हमारे लिए गर्व की बात है और आगे भी हम यहां कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन करेंगे। सर्वेश कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News