बिहार के नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गाड़ी के नीचे आ गया। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर पुलिसकर्मी को बाहर निकाला। राहुल गांधी ने भी उनका हालचाल पूछा।
वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी गयाजी से नवादा पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं।’
तेजस्वी ने कहा, ‘आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री।’
यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हिसुआ पुलिस थाने से राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थम्स-अप किया, फिर फ्लाइंग किस देकर मुस्कुराते हुए आगे निकल गए।
भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए
बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.