बेतिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जीविका, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को फ्लेक्स, बैनर सहित विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। ताकि अधिक से अधिक टीबी मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। पश्चिम चम्पारण को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
बैठक में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया एवं खून की कमी की रोकथाम के लिए संचालित विशेष अभियान की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें इंट्रावेनस आयरन इन प्रेग्नेंसी इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play