—विज्ञापन—
Urfi Javed: उर्फी जावेद इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि जो दिखता है, वही बिकता है। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अतरंगी कपड़ों से सभी का इतना ध्यान खींचा कि वो अब पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं। उर्फी जावेद ने हाल ही में लिप फिलर्स डिस्लॉव करवाए हैं और इसके बाद से वो लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रही हैं। चारों तरफ उर्फी जावेद की खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। आज उर्फी का एक बेहद इंटरस्टिंग वीडियो भी सामने आया था, लेकिन अब लगता है कि उर्फी जावेद को किसी की नजर लग गई है।
उर्फी जावेद के चेहरे कर किसी ने अटैक कर दिया है। उर्फी जावेद ने अब सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें, हाल ही में उर्फी का सूजा हुआ चेहरा देखने को मिला था। एक्ट्रेस ने फिलर्स हटवाए, तो उनका चेहरा इतना बिगड़ गया था कि वो पहचान में भी नहीं आ रही थीं। जैसे-तैसे उनका चेहरा अब जाकर ठीक हुआ था कि एक बार फिर उनपर मकड़ी का अटैक हो गया। उर्फी जावेद ने अब ये बात खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उर्फी जावेद अपना सिर पकड़े हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर कोई क्रीम लगाई हुई है। इस फोटो में उर्फी जावेद उदास दिखाई दे रही हैं। अपनी कार से इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा है, ‘सब ने इतनी नजर लगा दी कि चेहरे पर मकड़ी ने काट लिया।’ अब उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है। उर्फी अब मकड़ी से मिले दर्द को झेल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने संतरों के साथ कर दिया खेल, एक्ट्रेस के नए वीडियो में दिखा गजब ट्रांजीशन
आज ही तो उर्फी ने अपना संतरों से बना आउटफिट फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शेयर किया था और आज ही एक्ट्रेस को दुनिया की नजर लग गई है। आपको बता दें, उर्फी के साथ आए दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। कभी उनकी आंखें सूज जाती हैं, तो कभी होंठ। इस बार मकड़ी का अटैक उर्फी के गाल पर हुआ है। अब उनके चेहरे का क्या होगा? फैंस भी ये सोचकर घबराए हुए हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in