MP News Live 20 August: ग्वालियर में 18 साल का युवक फांसी के फंदे पर लटका, वजह बस इतनी सी! – News18 Hindi

उज्जैन में 18 अगस्त को निकली भगवान महाकाल की अंतिम और राजसी सवारी में लाखों भक्त शामिल हुए थे. इस बीच श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ढाबा रोड स्थित डॉक्टर की क्लिनिक के ऊपर बने जर्जर मकान का छज्जा गिरते हुए दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. भक्तों ने समय रहते खुद को बचा लिया.
जिले के तेंदूखेड़ा में किसानों से यूरिया खाद अधिक दामों पर बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने कार्रवाई की. जानकारी मिली थी कि प्राइवेट कीटनाशक दुकानदार केवल उन्हीं किसानों को यूरिया दे रहे थे, जो उनसे कीटनाशक भी खरीदते हैं. कीमत भी तय मूल्य से अधिक वसूल रहे थे. सूचना पर पहुंचे कृषि विस्तार अधिकारी ने टीम के साथ किसानों को लाइन में लगवाकर टोकन बांटे और उन्हें 266 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराया. अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी. कि यदि आगे भी अधिक दाम पर खाद बेचा गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इंदौर में फिनिक्स अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. आयुष्मान कार्ड धारक से अवैध रूप से राशि वसूलने की शिकायत जनसुनवाई में सामने आई थी. जांच के लिए पहुंचे सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को अस्पताल में कई अनियमितताएं मिलीं. अस्पताल में एक भी क्वालीफाइड डॉक्टर मौजूद नहीं था, जबकि 20 मरीज भर्ती थे. मरीजों के इलाज से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड भी अस्पताल प्रबंधन नहीं दिखा सका. छत पर अवैध निर्माण कर मरीजों को भर्ती करने का मामला भी सामने आया. सीएमएचओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया और गंभीर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने ‘किसान बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत की. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विजयलक्ष्मी साधौ, संजय शर्मा और सुनील जायसवाल समेत कई नेता आंदोलन में शामिल हुए. प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान छिंदवाड़ा पहुंचे और कांग्रेस की सभा में जुटे. कांग्रेस ने किसानों के साथ-साथ महिलाओं, आदिवासियों और बेरोजगारों के मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर हमला बोला. नेताओं ने कहा कि मौजूदा नीतियों से किसानों को नुकसान हो रहा है और कांग्रेस उनकी आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएगी.
जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर अब लोकार्पण के लिए तैयार है. कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और विधायकों ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. करीब 7 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का 23 अगस्त को लोकार्पण किया जाएगा. दमोहनाका से मदन महल तक बनाए गए इस फ्लाईओवर में मदन महल स्टेशन के ऊपर अत्याधुनिक केबल स्टे ब्रिज भी शामिल है. लगभग 6 साल में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध करते हुए बड़ा कदम उठाया. पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना सहित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को खून से पत्र लिखकर विरोध जताया. उन्होंने राजीव गांधी प्रतिमा के पास खून से पत्र लिखा और आरोप लगाया कि व्यापम घोटाले के आरोपी संजीव सक्सेना तथा बीजेपी से जुड़े लोगों को पद दिए गए हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संगठन सृजन अभियान की भावना के खिलाफ है. विरोध करने वाले नेता दिल्ली जाकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन से मुलाकात करेंगे.
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी ओरछा में एक बड़ा हादसा हो गया. झांसी से अपने भाई के साथ घूमने आया 19 साल का युवक नदी में डूब गया. बताया जा रहा है कि वह ओरछा वन अभ्यारण क्षेत्र में टिकट लेकर पचमढ़ीया और अन्य इको स्टॉप घूमने आया था. इसी दौरान जब वह अपने भाई के साथ शिकार घाट पर बने छोटे पुल से बाइक निकाल रहा था, तभी बाइक स्लिप कर गई और वह नदी में गिर गया. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. SDRF की टीम ने आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया.
 
बैतूल में कांग्रेस की जबरदस्त गुटबाजी सामने आई जब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले. एक पक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त वागद्रे तो दूसरा पक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय डागा के समर्थन में नारेबाजी करता दिखा. पटवारी ने दोनों से बात की और मोबाइल बंद करवा कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया.
शुजालपुर ब्रज निवासी सारांश इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था. अचानक भोपाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बुलाया. बताया जा रहा है कि उसके पिता सब्जी का ठेला लगाते थे. यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है और पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.


दतिया के प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में उस समय हंगामा मच गया जब भिंड निवासी राहुल शर्मा ने अपने साथी विशाल त्यागी पर तांत्रिक क्रिया से मारने का आरोप लगाया. मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई. पुलिस मौके पर पहुँची, विशाल होटल से चेक आउट कर फरार हो गया. अब पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है.
बड़वाह की हिन्दू होटल में आबकारी टीम ने छापा मारकर सीढ़ियों के नीचे बने तहखाने से करीब 188.44 बल्क लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की. एक आरोपी युवराज राधेश्याम को गिरफ्तार कर धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Archana Tiwari Case
जीआरपी थाना रानी कमलापति की गुमशुदा अर्चना तिवारी को बरामद करने में मिली बड़ी सफलता के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
दिनांक: 20 अगस्त 2025
समय: 13:00 बजे
स्थान: कॉंन्फ्रेंस हॉल, पुलिस आयुक्त कार्यालय (कमिश्नर ऑफिस) भोपाल नवीन पुलिस कंट्रोलरूम के पास
आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि समय पर पधारकर अपनी उपस्थिति दर्ज करें।
– पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल
अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में महादेवम नाम से नकली तेल बना रही फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा. पतंजलि की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की नकल कर बाजार में तेल बेचा जा रहा था. बड़ी मात्रा में लेबल, तेल और मशीनरी जब्त की गई. मामला ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन का है, जिसकी सुनवाई दिल्ली कोर्ट में हो चुकी है.
कोहेफिजा थाने में विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. हाई कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. जांच एसआईटी के जरिए एडीजी अधिकारी की निगरानी में होगी. मामले में जल्द विस्तृत जांच की उम्मीद है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News