खून से लथपथ पड़ा मिला मिला युवक का शव, सिर में लगी थी गोली, हत्या या आत्महत्या? – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव बाकर माजरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक 18 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान अभय उर्फ कालू पुत्र मांगेराम के रूप में हुई है. मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. चिंतित परिजन उसकी तलाश में निकले तो गांव के पास स्थित उसके ही बाग में उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला. उसके सिर में गोली लगी हुई थी और खून चारों तरफ फैला हुआ था. यह नजारा देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई. परिजन शव को तुरंत घर ले आए.
सूचना पाकर थाना नकुड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी फैलते ही गांव और जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और परिजनों द्वारा दी गई लिखित तहरीर के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हो सकता है. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए और पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है.
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 21 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे थाना नकुड़ पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और नकुड़ के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था. पुलिस ने परिजनों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने युवक के तनावग्रस्त होने की बात भी स्वीकार की है.
रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या की है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अभय एक शांत और मिलनसार स्वभाव का लड़का था और किसी से उसकी दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में उसकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News