—विज्ञापन—
TikTok Return In India: वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक के पुराने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भारत में फिर टिकटॉक की वापसी हो सकती है। केंद्र सरकार ने 5 साल पहले टिकटॉक कई एप पर प्रतिबंध लगाया था। भारत में अब टिकटॉक की बेवसाइट खुलने लगी है। अभी तक एप नहीं खुल रहा है। जल्द इसके भी उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है। टिकटॉक पर भारत का बड़ा यूथ वर्ग था। जो टिकटॉक बैन होने से इंस्टाग्राम पर शिफ्ट हो गए थे। टिकटॉक के अलावा अब भारत में अली एक्सप्रेस जैसी कई शॉपिंग और मनोरंजक बेवसाइट खुलने लगीं हैं।
हाल ही में चीन के राजदूत शू फेइहोंग भारत आए थे। उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ पर भी कड़ा विरोध जताया था। इसके विकल्प के रूप में फेइहोंग ने कहा था कि चीन में भारत के सामान का स्वागत है। माह के अंत में पीएम मोदी भी शिखर सम्मेलन के लिए चीन जाने वाले हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने भी हाल ही में चीन का दौरा किया था।
यह भी पढ़ें: Youtube Ban: यूट्यूब नहीं चला सकेंगे 16 से कम उम्र के बच्चे, इस देश ने जारी की गाइडलाइन
अभी तक TikTok या उसकी पैरेंट कंपनी ByteDance ने शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में वापसी की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अभी वेबसाइट खुलने से ही एप के फैन्स में काफी खुशी दिख रही है। बेवसाइट खुलने के बाद लोग एप पर पाबंदी हटने की पूरी उम्मीद जता रहे हैं।
पांच साल पहले गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर था। उसी दौरान केंद्र सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें शेयरइट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे फेमस एप भी शामिल थे। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया था। कहा था कि ये एप राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत ऐसे 59 एप को बैन किया था।
यह भी पढ़ें: Tourist Visa: गलवान घाटी में क्या हुआ था 5 साल पहले? भारत ने चीन के लिए बैन किया था टूरिस्ट वीजा
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in