Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर जयशंकर का बयान: "किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं" – State Mirror Hindi

Updated on: 23 Aug 2025 12:22 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 23 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर डायरेक्टर अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर मुंबई में छापेमारी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. छापेमारी का मकसद वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन की जांच करना बताया जा रहा है.
#WATCH | Delhi: At The Economic Times World Leaders Forum 2025, EAM Dr S Jaishankar says, “Negotiations (India-US trade negotiations) are still going on. But the bottom line is we have some red lines. Negotiations are still going on in the sense that nobody said the negotiations… pic.twitter.com/deCHoeDSrx
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वार्ता जारी है और बातचीत कभी भी बंद नहीं हुई है. परंतु भारत की कुछ ‘रेड लाइनें’ हैं, जिनमें सबसे अहम हमारे किसानों और छोटे उत्पादकों के हित हैं. जयशंकर ने स्पष्ट कहा कि सरकार इन हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस पर कोई समझौता संभव नहीं है. उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐसा नहीं है कि ‘कुट्टी’ हो गई है, बातचीत लगातार चल रही है.
#WATCH | Delhi: On the National Space Day, Prime Minister Narendra Modi says, “We have also become the fourth country in the world to have the capability of docking and undocking in space. Just 3 days ago, I met Group Captain Shubhanshu Shukla. He filled every Indian with pride… pic.twitter.com/qAW9k4Mvfq
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया का चौथा देश है, जो अंतरिक्ष में डॉकिंग और अंडॉकिंग क्षमता रखता है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा फहराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जिक्र किया और युवाओं में साहस व सपनों को प्रेरित बताया. पीएम मोदी ने युवाओं को भारत के एस्ट्रोनॉट पूल में शामिल होने और अंतरिक्ष में देश के सपनों को उड़ान देने का निमंत्रण दिया. उन्होंने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी प्रौद्योगिकियों में भारत की तेजी का भी उल्लेख किया.
#WATCH | Delhi: On the National Space Day, Prime Minister Narendra Modi says, “Recently, India has also hosted the International Olympiad on Astronomy and Astrophysics. About 300 youth from more than 60 countries participated in this competition. Indian youth also won medals.… pic.twitter.com/QdJR2OoTi9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कहा कि हाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय खगोल और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड की मेजबानी की, जिसमें 60 से अधिक देशों के लगभग 300 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. भारतीय युवाओं ने पदक भी जीते. पीएम मोदी ने ISRO की पहल जैसे इंडियन स्पेस हैकथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज को युवाओं में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण गतिविधि बताया. यह भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उभरती नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को रेलवे भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी संसद परिसर में सुरक्षा उल्लंघन की घटना के एक दिन बाद हुई है, जब 20 वर्षीय युवक को संसद की दीवार पर चढ़ने की कोशिश के आरोप में रोका गया था. पुलिस ने स्पष्ट किया कि रेलवे भवन के पास हुई घटना में संसद की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी. संसद की दीवार पर चढ़ने वाले युवक को पहले CISF ने देखा और बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन बाद में उसे मोर्चा-8, रेड क्रॉस रोड के पास गिरफ्तार किया गया.
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में 22-23 अगस्त की रात बादल फटने से भारी तबाही हुई. कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक बच्ची लापता बताई जा रही है. हालात गंभीर होने पर भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई. रुद्रप्रयाग से करीब 50 जवानों की टुकड़ी मौके पर भेजी गई है. इसके अलावा जोशीमठ से मेडिकल टीम, रेस्क्यू डॉग्स और ड्रोन भी राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात किए जा रहे हैं. प्रशासन ने औपचारिक रूप से सेना से मदद मांगी है.
Uttarakhand | On the intervening night of 22-23 August (approx 1-2 AM), a cloud burst occurred at Tharali, located about 75 km southeast of Rudraprayag in Chamoli District, Uttarakhand. Preliminary reports indicate damage to houses and vehicles in the affected area. One young… pic.twitter.com/0ZXsvC211X
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार रात धरती कांप उठी. पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में रात 11:15 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इसका केंद्र मघांग क्षेत्र रहा.
भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है. झटके लगने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. नेपाल भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में आता है, जहां अक्सर इस तरह के झटके महसूस किए जाते हैं.
राजस्थान के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कोटा, सवाई माधोपुर और बूंदी समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बूंदी के नैनवां में महज 9 घंटे में 13 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. प्रशासन ने हालात को देखते हुए राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है. NDRF, SDRF और सेना की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते कई नदियां और तालाब उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
#WATCH | Katihar, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “Who is scared of an FIR? Saying the word ‘jumla’ has also become a crime… They fear the truth… We are not scared of any FIR and we speak the truth…” https://t.co/vg1k4jWaOY pic.twitter.com/mPIwwmtfDM
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एफआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “एफआईआर से कौन डरता है? अब ‘जुमला’ शब्द बोलना भी अपराध हो गया है… उन्हें सच से डर लगता है… हमें किसी एफआईआर से डर नहीं है और हम सच बोलते रहेंगे.”
महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है. सरकार ने घोषणा की है कि 22 अगस्त की मध्यरात्रि से राज्य के प्रमुख मार्गों पर ईवी वाहनों को टोल से छूट दी जाएगी. यह छूट अतल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर लागू होगी.
इस फैसले का उद्देश्य हरित परिवहन को प्रोत्साहित करना और प्रदूषण को कम करना है. सरकार का मानना है कि टोल मुक्त यात्रा से अधिक लोग ईवी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.
Maharashtra government has granted toll exemption for electric vehicles on Atal Setu, Mumbai-Pune Expressway, and Samruddhi Highway from August 22 midnight pic.twitter.com/UMVhTPQcLn
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News