Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'ये सबसे सभ्य चुनाव हो', INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ करेंगे। पिछले साल नवंबर में, मोदी सरकार ने इस मिशन को मंजूरी दी थी। 15वें वित्त आयोग (2025-26) तक इस योजना का खर्च 2,481 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र का 1,584 करोड़ रुपये और राज्यों का 897 करोड़ रुपये का हिस्सा शामिल है।
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर बह गए हैं, कई लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बताया गया है कि बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कविता नाम की 20 साल की युवती दब गई है और जोशी नाम का एक व्यक्ति लापता है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
वहीं, पंजाब में एक बड़ा हादसा हुआ है। होशियारपुर-जालंधर हाईवे पर देर रात एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट होने से लगभग 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और एक की मौत हो गई। घटना को लेकर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि एक छोटी गाड़ी टैंकर से टकरा गई, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हम नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद करेंगे और उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करेंगे। देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

#watch | Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi meets Makhana farmers in their farms in Katihar. pic.twitter.com/92ZpJZFzdz
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि यह भारत में हाल के दिनों में हुए सबसे सभ्य चुनावों में से एक हो। कोई कटुता नहीं, कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं, किसी व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं, क्योंकि उस उच्च संवैधानिक पद पर बैठने के इच्छुक व्यक्ति को वही करना चाहिए जो वह कहता है।

#watch | Delhi | INDIA alliance Vice-Presidential nominee, former Supreme Court Judge B Sudershan Reddy says, "I want this to be one of the most decent elections held in recent times in India. No acrimony, no personal accusations, no comments about individuals, because a person… pic.twitter.com/t6unXjaAMV
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को कासगंज जेल भेजा गया है। गाजीपुर जिला जेल से कासगंज जेल उमर अंसारी को शिफ्ट कर दिया गया है। फर्जीवाड़ा के आरोप में उमर अंसारी गाजीपुर जेल में बंद था।

Raksha Mantri Rajnath Singh to visit the flood-affected areas of Kishtwar, J&K, tomorrow.(file pic) pic.twitter.com/vbvFWJ2Xyj
मनसे अध्यक्ष पिता राज ठाकरे के बाद उनके बेटे अमित ठाकरे ने बीजेपी नेता और सरकार में मंत्री आशीष शेलार से मुलाकात करने वले हैं। सुबह 9 बजे के आसपास दोनों के बीच मुलाकात होगी। हाल ही में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी, मनसे और भाजपा नेताओं की इस मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आज की बैठक में अमित ठाकरे मंत्री आशीष शेलार के साथ क्या चर्चा करेंगे।
चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कविता नाम की 20 साल की महिला दब गई है और जोशी नाम का एक व्यक्ति लापता है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें कल रात ही घटनास्थल पर पहुंच गईं। बाढ़ के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

#watch | Uttarakhand | Chamoli ADM, Vivek Prakash says, "… There has been a lot of damage due to the flash floods. A 20-year-old woman named Kavita has been buried, and a man named Joshi is missing. NDRF and SDRF teams moved to the spot last night. The road has been blocked due… https://t.co/f212FDvglN pic.twitter.com/plsid7ELCk
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News