यूपी की बड़ी खबरें: आगरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने एक घंटे बाद पाया काबू – Dainik Bhaskar

आगरा में रविवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फौरन इसकी फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे से अधिक समय लगा।
तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। घटना सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में सुबह 6:30 बजे की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में मोहर्रम के जुलूस में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, 3 आरोपी अरेस्ट
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव शुरू हो गया। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। डर के कारण आसपास के लोग अपने घरों में चले गए।
घटना गुरुवार रात बाबा स्वीट हाउस के पास हुई। शनिवार रात में इसका वीडियो सामने आया। इसके बाद बजरिया चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रात में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News