मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम शनिवार को प्रतिष्ठित एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए बिहार के शहर राजगीर पहुंची। मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रबल दावेदारों में एक भारत को हराना उनके लिए बड़ी चुनौती है। पिछली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जकार्ता में अपने घरेलू मैदान पर मलेशिया को कोरिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कप्तान ने साफ कहा कि टीम जीतने के इरादे से आई है।
मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा, “राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं। हमारी तैयारी अच्छी रही हैं और एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद से मैदान में उतर रहे हैं। मेजबान भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास बेहतरीन अनुभव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी का एक्सपोज़र है।”
उन्होंने कहा कि मौजूदा चैंपियन कोरिया भी इस टूर्नामेंट में देखने योग्य टीम होगी। इस साल मलेशिया की टीम उनके खिलाफ खेल चुकी हैं और वे बेहद फिट तथा तेज नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश पहले सुपर 4 में पहुंचने की होगी।
पाकिस्तान के महान ड्रैग फ्लिकर और मलेशियाई पुरुष हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिक कोच सोहेल अब्बास अगले सप्ताह बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में टीम के साथ नहीं आयेंगे हालांकि उन्होंने कहा कि इसका पाकिस्तानी टीम के भारत में नहीं खेलने से कोई सरोकार नहीं है।
एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट राजगीर में 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जायेगा जो अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका भी होगा।
पाकिस्तान के लिये 311 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर रिकॉर्ड 21 हैट्रिक लगा चुके अब्बास ने फरवरी 1998 में भारत के खिलाफ पेशावर में ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था । उन्होंने भारत में आखिरी बार 2010 दिल्ली विश्व कप में खेला ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play