शेयर बाजार में अच्छी कंपनी पर लगाया गया दांव अक्सर लंबी अवधि में शेयरधारकों को इनाम देता है। कुछ ऐसा ही मामला महारत्न कंपनी बीपीसीएल (BPCL) का है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयरों ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। बीपीसीएल के शेयरों में जिन निवेशकों ने 25 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए और कंपनी पर अपना भरोसा बनाए रखा, अब वह करोड़पति हो गए हैं। BPCL के शेयरों ने 25 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 10 करोड़ रुपये बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। महारत्न कंपनी बीपीसीएल ने साल 2000 से लेकर अब तक यानी पिछले 25 साल में अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।
5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी
महारत्न कंपनी बीपीसीएल (BPCL) पिछले 25 साल में 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। बीपीसीएल ने दिसंबर 2000 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर बांटा। बीपीसीएल ने जुलाई 2012 में फिर 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर का तोहफा दिया। कंपनी ने जुलाई 2016 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL ने जुलाई 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने पिछले साल जून में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 10 करोड़ रुपये
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर 31 अगस्त 2000 को 7.33 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 31 अगस्त 2000 को बीपीसीएल के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 13640 शेयर मिलते। कंपनी ने साल 2000 से लेकर साल 2025 तक 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर कंपनी की तरफ से दिए गए इन बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या 327,360 पहुंच जाती है। बीपीसीएल के शेयर शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को 316.50 रुपये पर बंद हुए हैं। 316.50 रुपये के शेयर प्राइस पर 327,360 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हमने अपने कैलकुलेशन में बीपीसीएल की तरफ से दिए गए डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play