गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिद्धार्थ विहार के ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सोसायटी में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर एक शख्स ऐसा भड़का कि उसने एक महिला को सरेआम थप्पड़ बरसा दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजयनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर कारवाई की और सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त घटी जब एक डॉग लवर महिला सोसायटी में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान सोसायटी के एक युवक ने महिला को रोकने की कोशिश की। इस दौरान महिला से उसकी बहस हो गई। फिर युवक महिला की किसी बात पर इस कदर भड़क गया कि उस पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में युवक महिला पर थप्पड़ बरसाता और यह कहता नजर आ रहा है कि मैंने कहां मारा। वहीं महिला किसी से पूरी घटना का वीडियो बनाने की बात कहती नजर आ रही है।
आरोपी जब देखता है कि घटना का वीडियो बनाया जाने लगा है तब जाकर महिला को छोड़ता है। इस दौरान वह यह भी कहता नजर आ रहा है कि बना ले वीडियो। बताया जाता है कि बाद में आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें आरोपी महिला पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाता नजर आ रहा है।
एक महिला एक्स यूजर ने इस घटना का वीडियो पोस्ट कर लिखा। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के भ्रमपुत्र एंक्लेव में शख्स गुंडा गर्दी करता और रात को अकेली महिला पर दबंगई दिखा रहा है। यह शख्स इंसानियत की सारी हदें पार कर रहा है। महिला सड़क पे कोने पर भूखे जानवरों को खाना खिला रही थी इसी दौरान कमल खन्ना उसको परेशान करने लगा। इस पर स्ट्रीट डॉग ने महिला को बचाने के लिए शख्स को भौंका तब वह ताव में आकर महिला को थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इस घटना का संज्ञान लिया जाए।
वहीं पूरी घटना पर रितेश त्रिपाठी (सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली गाजियाबाद) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 22 अगस्त को थाना विजयनगर से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुआ। इसका संज्ञान लिया गया। इसमें एक व्यक्ति किसी महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करता नजर आ रहा है। इस घटना के संबंध में तत्काल ही थाना विजयनगर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में आगे की जरूरी विधिक कार्यवाही जारी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play