शिकार के बाद आराम फरमाते बाघ के साथ सेल्फी लेते लोगों का वीडियो वायरल, एक्शन में वन विभाग – Aaj Tak

Feedback
पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक बाघ के साथ सेल्फी लेते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद वन विभाग ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने और उसे दूसरे वन क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है. एक वन अधिकारी ने बताया कि करीब 18 से 19 महीने का यह बाघ अपनी मां से अलग हो सकता है और अपने क्षेत्र की तलाश कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि उसका व्यवहार असामान्य है, क्योंकि जब लोग उसके पास होते हैं तो वह परेशान नहीं होता है.
10 मीटर के करीब से फोटो ले रहे लोग
दो दिन पहले अड्याल वन क्षेत्र के बोरगांव इलाके में शूट किए गए एक वीडियो में स्थानीय लोग 10 मीटर के करीब से फोटो और सेल्फी लेते दिख रहे हैं, जबकि बाघ मवेशियों को मारने के बाद आराम कर रहा है. भंडारा के उप वन संरक्षक राहुल गवई ने कहा कि यह बीटी-10 नामक बाघिन का शावक है. अधिकारी ने बताया कि इसने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मार दिया है.
राहुल गवई ने कहा कि वन विभाग एहतियात बरत रहा है, लेकिन इलाके में गांव हैं, इसलिए जब भी कोई मवेशी मारा जाता है या जब भी बाघ दिखाई देता है, तो लोग मौके पर पहुंच जाते हैं. अधिकारी ने कहा कि बाघ की निगरानी के लिए अड्याल वन रेंज में एक टीम तैनात है और जब भी लोगों की भीड़ जुटती है तो पुलिस भीड़ प्रबंधन में मदद करती है. गवई ने कहा कि जानवर को कहीं और ले जाने के लिए उच्च अधिकारियों को एक प्रस्ताव भेजा गया है.
बाघ के साथ सेल्फी लेना खतरनाक हो सकता है. हाल ही में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां टाइगर रिजर्व में एक 65 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला. जिसके बाद हाथियों का सहारा लेकर शव को खोजना पड़ा.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News