Delhi News: बदले की आग में पड़ोसी ने की चोरी, पुलिस ने आरोपी को रकम के साथ किया गिरफ्तार – Zee News

दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय संदीप नाम के युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और उसके पास से 15 हजार रुपये का नकदी बरामद की गई. वहीं पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि उसने चोरी लालच के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से की.
 
Trending Photos
Delhi News: दक्षिण पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल पुलिस ने सागरपुर निवासी संदीप (25 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की गई 15,000 रुपए नकदी बरामद की गई. पूरी कार्रवाई 21 अगस्त, 2025 को श्री ए.के. की शिकायत पर दर्ज ई-एफआईआर के आधार पर की गई.

मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर राम कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई बच्चू सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अजय कुमार, कांस्टेबल महेश और सांवरिया शामिल थे. सहायक पुलिस आयुक्त विजय पाल तोमर के पर्यवेक्षण में टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और स्थानीय पूछताछ की। मुखबिरों की सूचना और फुटेज के आधार पर संदीप की पहचान हुई. 25 अगस्त को उसे सागरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, और उसके कब्जे से 15 हजार बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के केशवपुरम में देर रात एनकाउंटर, दो आरोपी गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source

पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि उसने चोरी लालच के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से की. उसने बताया कि शिकायतकर्ता की गायें अक्सर उसके घर के सामने गोबर करती थीं, और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायतकर्ता द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज होकर उसने चोरी की योजना बनाई. संदीप 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और ई-रिक्शा चलाकर आजीविका कमाता है. उसने बताया कि यह कृत्य व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम था. पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है, और मामला सुलझा लिया गया है.
पुलिस उप आयुक्त अमित गोयल ने बताया कि सीसीटीवी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई से आरोपी को पकड़ा गया. पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है। मामले की आगे की जांच जारी है.

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!
यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
 

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News