फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा में रही. बता दें दोनों नेताओं की यह पिछले 16 महीनों में पहली सार्वजनिक मुलाकात है. इस दौरान, पीएम मोदी और ट्रंप ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. वहां मौजूद दुनिया के कई बड़े नेताओं की नजरें इस हैंडशेक पर आकर टिक गईं.
दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत और अमेरिका के संबंध कुछ महीनों से चर्चा में हैं. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ (US Tariff) जैसे मामलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों को लेकर लगातार बातचीत हो रही थी. इससे पहले दोनों नेता फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे, जब ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पीएम मोदी की मेजबानी की थी.
बता दें पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं. G7 Summit में वह लगातार सातवीं बार हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि भारत G7 का स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत को लगातार इस मंच पर आमंत्रित किया जाता रहा है. इससे वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को भी देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत इस मंच पर विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
(Video: DD News) pic.twitter.com/HIiZPZOyxR
— ANI (@ANI) June 16, 2026
G7 Summit के दौरान पीएम मोदी का कार्यक्रम शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. उनके कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करनी हैं. इन बैठकों में व्यापार, निवेश, क्षेत्रीय सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है. शाम को पीएम मोदी अन्य नेताओं के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से आयोजित विशेष डिनर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
इस बार G7 Summit का फोकस वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने, ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूक्रेन और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष जैसे अहम मुद्दों पर रहेगा. इसके अलावा, बदलते वैश्विक समीकरणों और विकासशील देशों के हितों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED