पलवल, अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन के रूप में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एडीसी उत्सव आनंद ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम होगा, जिसमें नागरिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि 20 जून को फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ योगा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ने अधिकारियों को पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play