Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: जम्मू के उधमपुर में बारिश का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 629 मिमी बारिश, टूट गए ये रिकॉर्ड – State Mirror Hindi

Updated on: 27 Aug 2025 2:35 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 27 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

जम्मू-कश्मी के उधमपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 629 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड है। वहीं जम्मू जिले में 296 मिमी बारिश हुई, जो 1973 के बाद का सबसे ऊँचा आंकड़ा है. लगातार बारिश और बादल फटने से राज्य में बाढ़, भूस्खलन और अवरुद्ध सड़कें जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं.
अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय आभूषण और जेम्स पर 50% टैरिफ लागू होने के बाद जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोदीवाला ने कहा, ‘इसका जेम्स और ज्वैलरी उद्योग पर बड़ा असर पड़ेगा. उद्योग में खलबली का माहौल है. कुछ फैक्ट्रियां केवल अमेरिका को ही निर्यात करती हैं. हमें देखना होगा कि स्थिति कैसे विकसित होती है. संभव है कि फैक्ट्रियों को उत्पादन घटाना पड़े और छोटी इंडस्ट्रीज को अस्थायी रूप से बंद करना पड़े. मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी और अमेरिका के बीच बातचीत के बाद इसका समाधान निकल आएगा। हमें वैकल्पिक बाजार ढूंढने होंगे. डरने की जरूरत नहीं है. हमें इंतजार कर देखना चाहिए.
#WATCH | Dehradun | AICC Uttarakhand in-charge, Kumari Selja says, “Today, I am meeting the party’s senior leaders and MLAs in Uttarakhand for Srijan Abhiyan. We are getting a good response from party leaders. In the recent Panchayati Raj elections, the public has shown that they… pic.twitter.com/JYI1yOCqgy
एआईसीसी उत्तराखंड इंचार्ज कुमारी सैलजा ने कहा, ‘आज मैं उत्तराखंड में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से सृजन अभियान के लिए मिल रही हूं. पार्टी नेताओं की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में जनता ने यह दिखाया है कि वे बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस को भी समर्थन देते हैं. राहुल ने जो कहा है, लोग अब इसे समझने लगे हैं. वोट चोरी का मुद्दा उठाया गया है और इसके समर्थन में सबूत भी मौजूद हैं. बिहार में SIR भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.
#WATCH | Muzaffarpur, Bihar | Addressing during the ‘Voter Adhikar Yatra’, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “On my way here, a group of 6-year-olds looked at me and said ‘Narendra Modi Vote chor’. Children as young as 6 years have understood that votes are being stolen in… pic.twitter.com/WiFcGanNyn
‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरे रास्ते में 6 साल के बच्चों का एक समूह मुझे देखकर बोला, ‘नरेंद्र मोदी वोट चोर’. इतने छोटे बच्चे भी समझ गए हैं कि भारत में वोट चोरी हो रही है. कुछ दिन पहले अमित शाह ने कहा कि बीजेपी अगले 40 साल तक सत्ता में रहेगी. राजनीति में क्या होगा, कोई नहीं जानता, लेकिन अमित शाह अगले 40 साल का भविष्य जानते हैं. कैसे? वोट चोरी के कारण.
#WATCH | Muzaffarpur, Bihar: Tamil Nadu CM MK Stalin says, “Our leader Karunanidhi and Lalu Yadav were very good friends. Lalu Prasad Yadav is one of the most prominent leaders in the country because he has never been intimidated by the BJP. Taking inspiration from him, his son… pic.twitter.com/rniL6HZVIX
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मुज़फ़्फरपुर में ‘वोटर अधिकार रैली’ में हिस्सा लिया, जिसमें कांग्रेस के सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य शामिल थे.
एम.के. स्टालिन ने कहा, ‘हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे. लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं क्योंकि उन्होंने कभी भी बीजेपी के दबाव में नहीं झुका. उनकी प्रेरणा से उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी उनके नक्शे-कदम पर चलते हुए बिहार में जनता के लिए काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा मार्ग हुए हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा, ”श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर हुए भूस्खलन में लोगों की जान गंवाना अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल लोग जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी कामना है. प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.”
The loss of lives due to a landslide on the route to the Shri Mata Vaishno Devi Temple is saddening. My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest. The administration is assisting all those affected. My prayers for everyone’s safety and…
बिहार हिलसा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में मातमपुर्सी के दौरान बड़ा बवाल हो गया. इस मौके पर राज्य के मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया जब गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय विधायक पर हमला कर दिया गया. हालात बिगड़ते देख दोनों नेताओं को किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. घटना में मंत्री के बॉडीगार्ड और कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं.
#WATCH | Delhi | On Rahul Gandhi’s statement, Union Minister Giriraj Singh says, “Rahul Gandhi lies… Yes, we will stay in power for 50 years, but on th,e strength of our work. You keep lying, the public will sideline you just like that… For the way they (Rahul Gandhi) are… pic.twitter.com/S3eFg8iAgT
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी झूठ बोलते हैं… हाँ, हम 50 साल तक सत्ता में रहेंगे, लेकिन अपने काम के दम पर. आप झूठ बोलते रहिए, जनता आपको ऐसे ही किनारे कर देगी…”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राहुल गांधी जिन लोगों को साथ ला रहे हैं, वे वही लोग हैं जो बिहार की जनता का अपमान करते हैं। इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, वरना आने वाले चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
Thrissur, Kerala | A case has been registered against a school teacher for trying to create division among students in the name of Onam celebrations. The teacher working at the Sirajul Uloom English High School in Kadavallur, Thrissur, has sent a voice note urging Muslim students…
केरल के त्रिशूर कदवल्लूर स्थित सिराजुल उलूम इंग्लिश हाई स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रों के बीच ओणम उत्सव को लेकर धार्मिक विभाजन फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शिक्षक ने मुस्लिम छात्रों से ओणम कार्यक्रमों में सहयोग न करने की अपील करते हुए एक वॉइस नोट भेजा था. शिकायत के आधार पर कुनम्कुलम पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.
VIDEO | Mumbai: MNS chief Raj Thackeray (@RajThackeray), along with his family, offers prayers at his residence on the occasion of Ganesh Chaturthi.The 10-day Ganesh festival began in Maharashtra on Wednesday, with people enthusiastically welcoming their favourite… pic.twitter.com/7rcXUud7Tu
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय उत्सव बुधवार से शुरू हो गया. इस मौके पर लोग अपनी पसंदीदा भगवान गणेश की प्रतिमाओं को घरों, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित कर उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने इस अवसर पर अपने परिवार के साथ अपने आवास पर पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान गणेश से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर ठाकरे परिवार की साधारण लेकिन भक्ति-पूर्ण तैयारी और उत्साह को देखा गया.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News