बारिश-जलभराव के बाद अब भीषण जाम, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रेंगती नजर आईं गाड़ियां – AajTak

Feedback
अगर आप इस वक्त दफ्तर से घर निकलने का विचार कर रहे हैं या वीकेंड एंजॉय करने के मूड से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाइए. दरअसल, दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में जाम लगा हुआ है. इस कड़ी में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर स्थित कालिंदी कुंज पर लंबा ट्रैफिक जाम है. हालांकि बीते कुछ दिनों से यहां दिनभर जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन आज शाम यहां लोग ट्रैफिक में जूझते नजर आए.
जो गाड़ियां दिल्ली से नोएडा में प्रवेश कर रही है, वहां भीषण जाम दिख रहा है. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहनों की रफ्तार थमती नजर आ रही है. गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आ रही हैं.
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश से कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं सड़कें जर्जर हो गई हैं. इसके चलते कई इलाकों में जाम की समस्या आम हो गई है. 

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को राहत नहीं, बल्कि दिक्कतें झेलनी पड़ीं. दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे आम लोग और ऑफिस जाने वाले कर्मचारी परेशान हुए. साकेत एमबी रोड पर एसडीएम ऑफिस के बाहर भी पानी जमा हो गया. हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन गईं, गाड़ियां फंस गईं और जाम लग गया. लोगों ने नालों की सफाई न होने को इसकी बड़ी वजह बताया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News