Noida News: 40 लाख का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से करते थे सप्लाई – Zee News

Noida Crime News: नोएडा पुलिस नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इनके कब्जे से 1 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया.
Trending Photos
Noida News: नोएडा पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी/स्वॉट-2 टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 1 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक आईसर कैन्टर गाड़ी भी जब्त की है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार (मेरठ), नीरज वत्स उर्फ नीरू (गुरुग्राम) और हिमांशु जाटव (बिजनौर) के रूप में हुई है.

महंगे दाम में बेचते थे गांजा
पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे लोग उड़ीसा के कटक से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर नोएडा और NCR क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचते थे. इससे उन्हें काफी लाभ मिलता था. गिरोह की रणनीति यह थी कि वे गांजे को कैन्टर गाड़ी में बोरों और पैकेटों में छिपाकर लाते ताकि किसी को शक न हो. इसके अलावा, पुलिस की निगरानी से बचने के लिए वे आपस में केवल व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों सोनू उर्फ मोहम्मद सादाब और जेपी नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार करते थे. पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीम का गठन कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल प्राइवेट से कम नहीं, शिक्षा मंत्री ढांडा का बड़ा बयान

Add Zee News as a Preferred Source

कई मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अजय कुमार और नीरज वत्स पर NDPS एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं. हिमांशु जाटव का नाम भी हाल ही में दर्ज एक केस में सामने आया है. बरामदगी और गिरफ्तारी की इस बड़ी सफलता पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है. इस अभियान में थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी, स्वॉट-2 टीम के निरीक्षक सत्यवीर सिंह समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल थे.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News