Nautapa 2026: 9 दिन खूब तपेगी धरती! एक्सपर्ट ने हीटवेव से बचने के लिए ये ठंडी चीजें खाने की दी सलाह – AajTak

Feedback
तीन दिन स्थिर रहने के बाद रविवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया. आज से नौतपा भी शुरू हो गया है. पिछले साल नौतपा से पहले अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज हुआ था. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती है और लू का प्रकोप बढ़ जाता है. ये अवधि ज्येष्ठ मास में आती है और पूरे नौ दिन तक रहती है. संयोगवश इस बार नौतपा की शुरुआत गंगा दशहरा से हुई है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि नौतपा में गर्मी के साथ लू और आंधी चलेगी. कुछ जगह बूंदाबांदी के कारण नौतपा का प्रभाव कम हो सकता है.
4 दिन शुष्क रहेगा मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूलभरी हवाएं 20-30 किलोमीटर की रफतार से चलेंगी. तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. 26-27 मई को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं तेज लू चलने की संभावना भी है. 29 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ भागों में तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी.
इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. पिछले साल नौतपा में तापमान अधिकतम 48.4 डिग्री था. पिछले साल भी नौतपा में भीषण गर्मी रही थी. 25 मई के बाद लगातार चार दिन तक पारा 48 डिग्री से अधिक रहा था. 2022 और 2023 में लगातार दो सालों तक नौतपा के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती बारिश के चलते मौसम सामान्य रहा था. साल 2021 में 25 मई को तापमान 40 डिग्री था.
हीटवेव से बचाव के तरीके
1. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौतपा में लगातार पानी पीते रहें. प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे में पानी पीते रहें. बाहर निकलते समय पानी की बोतल हमेशा साथ रखें.
2. हीटवेव से बचने के लिए सिर्फ पानी काफी नहीं होता, इसलिए इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन भी करते रहें. शरीर में नमक और खनिजों की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या आम पना पिएं.
3. हल्का भोजन करें. तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे फल खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है.
इन चीजों से परहेज करें
1. ज्यादा तेल मसालेदार, बासी या भारी भोजन से बचें.
2. चाय, कॉफी, शराब और हाई शुगर (अत्यधिक चीनी) वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट करते हैं.
3. पीक आवर्स में बाहर न निकलें. दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज होती है, तब बहुत जरूरी न होने पर घर या ऑफिस से बाहर निकलने से बचें.
4. त्वचा और सिर को ढकें. अगर बाहर जाना ही पड़े तो हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती (कॉटन) कपड़े पहनें. सिर को टोपी, अंगोछे या छाते से ढक कर रखें.
5. आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस (धूप का चश्मा) का प्रयोग करें. इससे धूप में आंखें खराब होने का खतरा टलेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News