सिमुलतला स्टेशन पर नागार्जुन हिंदी पुस्तकालय खुला: रेलवे कर्मियों और यात्रियों को मिलेगा साहित्य पढ़ने का अ… – Dainik Bhaskar

सिमुलतला रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को ‘नागार्जुन हिंदी पुस्तकालय’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल से रेल कर्मियों, यात्रियों और स्थानीय पुस्तक प्रेमियों को लाभ मिलेगा।
पुस्तकालय के उद्घाटन से पहले, स्टेशन परिसर में त्रैमासिक राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष और स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने और उसे सरल बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला पार्षद सदस्य विभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और जिला पार्षद प्रतिनिधि आलोक राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए विभा सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पुस्तकालय की स्थापना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों को अपने समय का सदुपयोग करने का अवसर मिलेगा और नई पीढ़ी हिंदी भाषा तथा साहित्य से जुड़ सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक डी.एन. कामती ने किया। राजभाषा वरीय अनुवादक के मार्गदर्शन में पुरुषोत्तम गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी। इस अवसर पर एरिया मैनेजर राम गोपाल सिंह, सहायक अभियंता टीआरडी डी.के. सिंह, सहायक अभियंता आर.बी. महतो और ट्रैफिक निरीक्षक यूके चौधरी सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नागार्जुन हिंदी पुस्तकालय भविष्य में ज्ञान और साहित्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे रेलवे परिसर में हिंदी का गौरव बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान नागार्जुन की रचनाओं पर आधारित कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उप स्टेशन प्रबंधक अभिनेक कुमार को पुस्तकालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News