Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, सात लोगों की मौत की आशंका; देशभर में तेज बारिश का अलर्ट – Jansatta

कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 30 august 2025: अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी मॉनसून का असर कम होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली से लेकर बिहार और राजस्थान तक कई राज्यों में आज भी बादल जमकर बरस सकते हैं। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 25°C से 31°C के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ट्रैफिक और दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोगों की जान गई। SDRF ने रुद्रप्रयाग और कुम्म गांव से 70 से ज्यादा लोगों को बचाया। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में 62 गांव प्रभावित हुए हैं और 2,500 से ज्यादा लोगों को 13 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
यूपी के कई जिलों – लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोंडा और कानपुर – में आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर यलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 15–20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बिहार में पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर समेत कई शहरों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान 28°C से 31°C तक रह सकता है। पिछले हफ्ते की बारिश से कई इलाकों में पानी भर चुका है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर और अलवर जैसे पूर्वी जिलों में आज बारिश हो सकती है। जयपुर का तापमान 26°C से 31°C के बीच रहेगा। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने साफ किया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का असर बना रहेगा।
मध्यप्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 19 में से 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर फिर भूस्खलन हुआ। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैटरी कार सेवा रोक दी गई है।
उत्तर प्रदेश में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त को पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। यह दौर 2 सितंबर तक जारी रह सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों से छोड़े गए पानी के चलते नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है। पुराने यमुना पुल से बहते उफान का दृश्य साफ दिख रहा है, जहां तेज़ धारा और फैलाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1961598066684837973
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों में आज (29 अगस्त) कहीं-कही गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिनों तक, जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में 29 अगस्त से दो सितंबर तक बारिश हो सकतकी है। हिमाचल प्रदेश में 29-31 अगस्त तक उत्तराखंड में 29 अगस्त से दो सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा किजलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में रविवार सुबह तक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि उत्तर बंगाल के अन्य स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने एवं बारिश होने की संभावना है।
IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर बंगाल में सक्रिय है जिसके फलस्वरूप शनिवार सुबह तक जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भीषण वर्षा (सात से 20 सेमी) होने की संभावना है, जबकि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूच बिहार जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेमी) हो सकती है।
IMD ने शुक्रवार को हवा के अनुकूल रुख और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण पश्चिम बंगाल में उपहिमालयी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। सुबह भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। गरज के साथ बरसात हो रही है, लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बादल तो पूरे दिन ही छाए रहेंगे। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
31 अगस्त से पश्चिमी यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है, ऐसे में कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
आज पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और बिजनौर में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब के कई जिलों में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। बात चाहे अमृतसर की हो या फिर गुरदासपुर की, कई जगह गांव के गांव पानी में डूब चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है।
मनाली में भी मौसम की मार देखने को मिल रही है, फ्लैश फ्लड की वजह से काफी मलबा पहाड़ों से नीचे आए है, कई सड़कें भी बंद बताई जा रही हैं।
तेलंगाना के मेडक में भारी बारिश के बाद एडुपयाला तिरुमाला मंदिर आंशिक रूप से पानी में डूब गया। इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1961315745373339834
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एसडीआरएफ बचाव दल रवाना हो गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1961313178299895888
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1961292907304133096
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों को रुद्रप्रयाग, चमोली और अन्य जिलों में भारी बारिश पर राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
https://twitter.com/ANI/status/1961295383746818230
चमोली जिले में लगातार भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। नदी किनारे बने घरों में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1961280297556676950
श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच बद्रीनाथ राजमार्ग अलकनंदा नदी में पूरी तरह डूब गया है, जिससे राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने एएनआई को बताया कि सुरक्षित स्थानों पर यातायात रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से आगे भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1961281297453912429
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बाढ़ और भारी बारिश की चेतावनी के बीच कश्मीर संभाग में स्कूल दो दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से खुल गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1961282795940319680
बिहार के अधिकतर शहरों में आज मेघ गर्जन, वज्रपात होने का अनुमान है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतर शहरों में बादल छाए रहेंगे। कई जगह बारिश हो सकती है।
यूपी के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतर जिलों में धूप और उमस का भी असर रहेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News