Bigg Boss 19 LIVE Updates: वीकेंड का वार में होगा सरकार का चुनाव, सलमान खान किसको करेंगे घर से बाहर? – Jansatta

Bigg Boss 19 live updates, OTT Movie Release, Bollywood News in Hindi: ‘बिग बॉस 19’ का पहला वीकेंड का वार काफी दमदार होने वाला है। इस बार के कॉन्सेप्ट के हिसाब से सलमान खान घर में पहली बार सरकार का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही किसी घरवाले को बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करके और रियलिटी शो फ्रैंचाइजी के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करके इतिहास रच दिया है। एंडेमोलशाइन द्वारा निर्मित, इस नए सीज़न ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुए किसी भी बिग बॉस सीज़न के मुकाबले पहले दिन का सबसे दमदार प्रदर्शन दिया है। ‘बिग बॉस 19’ धमाकेदार चल रहा है, जिसमें टीवी, संगीत और सोशल मीडिया के 16 प्रतियोगी शामिल हैं और सभी इस वक्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही फरहाना घर में वापस आ गई हैं। शो से जुड़े अपडेट के लिए बने रहिए।
बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान इस सीजन के कॉन्सेप्ट के हिसाब से सरकार का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही सलमान, तान्या मित्तल की भी खूब खिंचाई करने वाले हैं।
फरहाना जिन्हें बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रखा गया था उनकी घर में दोबारा एंट्री हो चुकी है। वहां से वो हर वक्त घर में हो रही चीजों को देख रही थीं। अब वो घर में आने के बाद सभी से कंफ्रंट कर रही हैं।
‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। ये जियो हॉटस्टार पर सबसे बड़ी शुरुआत करने वाला शो बन गया है। जिसके बाद इस शो ने रियलिटी शो फ्रैंचाइजी के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करके इतिहास रच दिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News