Feedback
Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में गम का माहौल है. एक्टर की दादी और तेलुगु के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है. अल्लू अर्जुन की दादी ने बीती देर रात को 94 की उम्र में अंतिम सांस ली. एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है. इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है.
कब और कैसे हुआ अल्लू अर्जुन की दादी का निधन?
जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी 94 साल की थीं. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. बीती रात करीब 1.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हर ओर मायूसी छा गई है. फैंस को भी झटका लगा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक्टर की दादी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं. अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में होगा.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू