—विज्ञापन—
Gold Rate Today: आम आदमी अपने पैसों का सही इस्तेमाल सोना खरीदने में करता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सोना खरीदने से कभी भी नुकसान नहीं होता है। कहीं न कहीं लोगों का ये सोचना पूरी तरह से गलत भी नहीं है, क्योंकि सोने की कीमत में एक बार बढ़ोतरी होती है, तो उसमें गिरावट बहुत मामूली ही देखने को मिलती है। 30 अगस्त को देश में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। दरअसल, भारत में जब से 50 फीसदी टैरिफ लागू हुआ है तब से लेकर आज तक ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। आज 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत में 1,640 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,640 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद प्रति 10 ग्राम सोना 1,05,100 रुपये तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 1500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 96,350 रुपये तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये है, जिसमें 1230 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देश में 27 अगस्त को ट्रंप का टैरिफ लागू हुआ, जिसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट नहीं देखी गई है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: टैरिफ लागू होने के बाद पहली बार नहीं बदली सोने की कीमत, जानें पिछले 2 दिनों में कितना चढ़ा सोना?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,05,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोना 96,350 रुपये और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 78,840 रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई में 24 कैरटे सोना 1,04,950 रुपये, 22 कैरेट सोना 96,200 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,710 रुपये में खरीदा जा सकता है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,05,100 रुपये है, जिसमें 2,340 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना 96,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,05,100 रुपये तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 96,350 है। 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये में खरीदा सकते हैं। पटना में 24 कैरेट सोना 1,05,000 रुपये, 22 कैरेट सोना 96,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,750 रुपये में खरीदा सकता है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: इधर भारत में लागू हुआ टैरिफ… उधर बदल गई सोने की कीमत, जानें आज का ताजा भाव
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in